जेल सुरक्षा अपग्रेड पर सरकार का संज्ञान: अब 4G-5G जैमर से लैस होंगी प्रदेश की जेलें

प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जेल मुख्यालय ने सभी कारागारों में पुराने 2G मोबाइल जैमर हटाकर अत्याधुनिक 4G और 5G फ्रीक्वेंसी ब्लॉक करने वाली तकनीक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह कदम तब उठाया गया जब इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए नगरदर्पण न्यूज़ ने जेलों से हो रहे अवैध मोबाइल संचालन और कमजोर जैमर सिस्टम को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया।

जेल प्रशासन अब उन्नत Harmonious Call Blocking System (HCBS) और नॉइज़ टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिससे वॉयस कॉल के साथ-साथ इंटरनेट आधारित संचार सेवाएं भी पूरी तरह बंद की जा सकेंगी।

नई व्यवस्था को लागू करने के लिए देश की हाई-सिक्योरिटी जेलों — तिहाड़ जेल और यरवदा जेल — के मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है।

प्रस्तावित तकनीक की खासियत यह होगी कि जैमर की रेंज केवल जेल परिसर तक सीमित रहेगी, जिससे आसपास रहने वाले नागरिकों के मोबाइल नेटवर्क पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद जेलों के भीतर अवैध मोबाइल संचालन पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

About The Author