इंश्योरेंस सेवा में देरी पर उपभोक्ता ने जताई नाराज़गी, उपभोक्ता फोरम में शिकायत की चेतावनी
कोरबा। कोरबा निवासी वाहन स्वामी द्वारा अपनी गाड़ी क्रमांक CG 12 BC 8515 (टाटा हैरियर) का बीमा Zuno General Insurance (पूर्व नाम Edelweiss General Insurance) से कराया गया था। यह बीमा स्थानीय डीलर Shivam Motors के माध्यम से कराया गया बताया गया है।
उपभोक्ता का आरोप है कि बीमा से संबंधित एक छोटी सी सेवा/क्लेम प्रक्रिया के लिए उन्हें 10 से 15 दिनों तक बार-बार संपर्क करना पड़ा, इसके बावजूद समय पर संतोषजनक समाधान नहीं मिला। इस देरी से उपभोक्ता को मानसिक एवं आर्थिक असुविधा का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ता ने बीमा कंपनी एवं संबंधित सर्वेयर की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाएंगे।
उपभोक्ता ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि सेवा व्यवस्था की समीक्षा की जाए, जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यशैली पर ध्यान दिया जाए तथा ग्राहकों को समयबद्ध एवं बेहतर सेवा सुनिश्चित की जाए।
इस संबंध में बीमा कंपनी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।









