पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
कोरबा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा के पूर्व विधायक जय सिंह अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर आज उनके निवास स्थान पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:30 बजे रोटरी क्लब के सदस्य एकत्रित होकर उनके निवास पहुंचे। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
सभी रोटेरियन साथियों ने जयसिंह भैया के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि उनकी उपस्थिति ही सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है।









