कोरबा में 4 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा करेंगे आयोजन
कोरबा .हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगों और उल्लास का विशेष पर्व 4 मार्च 2026, बुधवार को निवास- रानी रोड, धनुवारपारा, कोरबा में मनाया जाएगा।
समारोह का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और होली के पारंपरिक उल्लास को साझा करना है। कार्यक्रम में रंग,गुलाल, फूलों की होली, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।
शहरवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस उत्सव में सम्मिलित होकर रंगों, प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को मिलकर मनाएं।









