कटघोरा मंडी अधिकारी पर महिला से शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने दबोचा

कोरबा। जिले के कटघोरा में पदस्थ रहे एक कृषि मंडी अधिकारी पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि कृषि मंडी कटघोरा में पदस्थ राहुल साहू ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का प्रलोभन देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा, जिससे वह उसके झांसे में आ गई। इसी महीने दोनों की शादी तय होने वाली थी, लेकिन अचानक आरोपी ने फोन बंद कर संपर्क खत्म कर दिया।

महिला के अनुसार, काफी प्रयास के बाद जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच कर यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में पदस्थ है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर कटघोरा लाया।

About The Author