Umesh Patel : छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, उमेश पटेल और टीएस सिंहदेव सबसे आगे


Umesh Patel , रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस आलाकमान राज्य में जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकता है। मौजूदा अध्यक्ष दीपक बैज को बदले जाने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं, जो अब और मजबूत होती दिख रही हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस अहम जिम्मेदारी के लिए दो वरिष्ठ नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—उमेश पटेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव।
धान खरीदी में किसी भी परेशानी व शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर 9691901259
दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस राजनीतिक चर्चा को और हवा दे दी है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेतृत्व एक साथ कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है और छत्तीसगढ़ भी इसी सूची में शामिल है। उनके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मौजूदा अध्यक्ष दीपक बैज की जगह नए चेहरे को कमान सौंपी जा सकती है।
सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे से उमेश पटेल को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं पार्टी के दूसरे गुट की ओर से टीएस सिंहदेव के नाम पर जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सिंहदेव समर्थक चाहते हैं कि पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए ताकि आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस को नई दिशा दी जा सके।
हाल ही में उमेश पटेल का दिल्ली दौरा भी इन अटकलों को बल दे रहा है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की है। वहीं टीएस सिंहदेव पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं और उनका अनुभव संगठन के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.