कोरबा के डुमरडीह में लायंस क्लब बालकों ने किया कंबल वितरण और भंडारा, ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य-गीत से किया स्वागत
आज दिनांक 05.01.2026 को ग्राम–डुमरडीह, जिला–कोरबा में लायंस क्लब बालकों परिवार के द्वारा कंबल वितरण एवं भंडारा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम डुमरडीह के ग्रामीणजनों द्वारा लायंस क्लब बालकों के सदस्यों का पारंपरिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस पुनीत सेवा कार्य में
लायन रितेश केडिया जी द्वारा भंडारा हेतु खाद्य सामग्री का सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया,
तथा कंबल वितरण का सहयोग लायंस क्लब बालकों के सदस्य लायन जी. पी. केडिया जी के द्वारा दिया गया।
इस सेवा भावना एवं सहयोग हेतु लायंस क्लब बालकों परिवार एवं ग्राम डुमरडीह के समस्त नागरिकों की ओर से दोनों ही सम्माननीय सदस्यों को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है।
इस अवसर को और भी यादगार बनाते हुए ग्रामीण बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य एवं गीत प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने कार्यक्रम में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण निर्मित किया।

















