कोरबा जिला शिक्षा कार्यालय में जूनियर यूथ रेड क्रॉस समिति का गठन

कोरबा, 6 अक्टूबर 2025। जिला शिक्षा कार्यालय में आज चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में जूनियर यूथ रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।

समिति गठन की कार्रवाई में जिला शाखा प्रबंध समिति द्वारा सक्रिय सामाजिक रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इसमें राहुल मोदी (चेंबर उपाध्यक्ष/संगठन मंत्री), जफर अली (समाज वैज्ञानिक, आजीवन सदस्य) और अजय श्रीवास्तव (प्राध्यापक) को समिति में सदस्य बनाया गया है।

रेड क्रॉस समिति के गठन से जिले में युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने और जनहितकारी गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author