कोरबा में बीजेपी हिंदू प्रकोष्ठ की बैठक, PM मोदी के जन्मदिन पर जनहितैषी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश बीजेपी हिंदू प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश सिंह, बीजेपी हिंदू प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनहितैषी कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आम लोगों से जुड़े विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

About The Author