पिकनिक मनाने राताखार डैम गया युवक डूबा:कोरबा में बड़े भाई को बचाने कूदा छोटा भाई, तेज बहाव में बहा
कोरबा के राताखार एनीकेट डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई को डूबने से बचाने के लिए पानी में कूदा था। घटना के बाद से पवन सिंह नामक युवक लापता है, जिसकी तलाश नगर सेना की टीम कर रही है।
यह घटना तब हुई जब पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पर गया था। नहाने के दौरान उसका बड़ा भाई श्याम सिंह डूबने लगा। श्याम को बचाने के लिए पवन ने डैम में छलांग लगा दी।









