Bastar Dussehra murder: दशहरा कार्यक्रम के बीच चाकूबाजी से सनसनी, युवक की मौत

Bastar Dussehra murder 5 अक्टूबर 2025, जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चल रहे ऐतिहासिक बस्तर दशहरे के बीच शनिवार देर रात एक भीषण वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। पसरा मैदान, जहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक दशहरा उत्सव का आनंद लेने आते हैं, वहां इस बार चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई।

STF jawan dies: केरेगांव थाना क्षेत्र में बुलेट हादसा, तीन युवकों की जिंदगी खत्म

मामूली कहासुनी बना खूनी संघर्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है, जब दो गुटों के बीच मामूली बहस शुरू हुई। दोनों पक्ष नशे की हालत में थे, और बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने 24 वर्षीय करण बघेल पर चाकू से हमला कर दिया। करण, जो रेलवे कॉलोनी, जगदलपुर का निवासी था, दोस्तों के साथ दशहरे के मेले में आया था।

Young man dies in ambulance: हादसे से सदमे में था या कुछ और? एंबुलेंस में सवार युवक की रहस्यमयी मौत

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद घायल करण को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

About The Author