अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष बने राहुल मोदी
रायपुर। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई ने संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके तहत राहुल मोदी को कोरबा जिला अध्यक्ष तथा विजय कुमार अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के अनुसार यह नियुक्ति 2026 से 2031 के कार्यकाल के लिए की गई है। प्रदेश प्रांतीय प्रभारी ईश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रमोद जैन, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की सहमति तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल की अनुशंसा के बाद नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं महामंत्री नितेश अग्रवाल ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम से संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई गई।
राहुल मोदी के नेतृत्व में संगठन द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं युवा जागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं जिला महामंत्री विजय कुमार अग्रवाल संगठन की गतिविधियों के समन्वय, विस्तार एवं सदस्यता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल मोदी एवं विजय कुमार अग्रवाल को समाजजनों और युवा साथियों ने शुभकामनाएं दीं।










