कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन का निधन, समाज में शोक की लहर
कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री जसराज जैन का आज प्रातः 11:55 बजे रायपुर में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और अपने सरल, मृदुभाषी एवं सदैव सहयोगी स्वभाव के कारण सभी के बीच अत्यंत प्रिय थे।
श्री जसराज जैन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक उत्कृष्ट कार्य किया और समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और कोरबा समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 5:00 बजे उनके कोरबा निवास स्थान से निकलेगी। वे अपने पीछे बेटे सुनील, राजेंद्र, संतोष, बेटी सुनीता, पोते अनुराग, आदित्य, भला सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।









