कोरबा इंटर-कॉरपोरेट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ
कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना, कोरबा में आज कोरबा इंटर-कॉरपोरेट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 (Korba Badminton League-II) का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री अशुतोष पांडेय, IAS, आयुक्त, नगर निगम कोरबा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना, मनोरंजन गृह, नगर पालिक निगम कॉलोनी, कोसाबाड़ी, कोरबा में हुआ। सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेल भावना और प्रतिस्पर्धा जीवन को नई ऊर्जा देती है और ऐसे आयोजन शहर के युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दर्शक रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा, महेश गुप्ता, डॉ संजय अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह, सोनल फ्लेक्स रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, प्रेम गुप्ता, पारस जैन, डॉ बी बी बोडे,कमलेश यादव, शिरीन लाखे,मधु पांडे,गोपाल शर्मा, अमित बनर्जी,भूषण उरांव,अन्नू थामस, धर्मेंद्र जैन, आदि उपस्थित थे









