छत्तीसगढ़ के डॉ. विमल अग्रवाल को AO Spine फेलोशिप, जर्मनी में लेंगे प्रशिक्षण

रायपुर, 18 सितम्बर। सक्ती जिले के ग्राम किरारी के सुपुत्र एवं काशी स्पाइन हॉस्पिटल रायपुर के संस्थापक डॉ. विमल अग्रवाल को दुनिया की सबसे बड़ी स्पाइन संस्था AO Spine की प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुना गया है। इसके तहत वे जर्मनी जाकर रोबोटिक स्पाइन सर्जरी, नेविगेशन आधारित सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे डॉ. अग्रवाल ने रायपुर में प्रदेश का पहला एक्सक्लूसिव स्पाइन हॉस्पिटल स्थापित किया, जहाँ अब तक हजारों मरीजों का सफल इलाज हो चुका है। उनका कहना है कि इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के मरीजों को विश्वस्तरीय तकनीक अब यहीं उपलब्ध होगी।

About The Author