e-PAN सेवा 17 से 19 अगस्त तक रहेगी बंद: पैन बनवाने और अपडेट में हो सकती है देरी: प्रीति अग्रवाल

इनकम टैक्स विभाग ने अपनी इंस्टेंट e-PAN सर्विस को 17 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक दो दिनों के लिए बंद रखने का ऐलान किया है। यह सेवा आधार से जुड़े डिजिटल पैन बनवाने और उसकी डिटेल्स अपडेट करने के लिए मुफ्त में दी जाती है। इस दौरान तकनीकी मेंटेनेंस किया जाएगा, जिससे नए पैन अलॉटमेंट या अपडेट की प्रक्रिया पर अस्थायी असर पड़ेगा।

इस फैसला का असर उन सभी लोगों पर पड़ेगा जिन्हें इस अवधि में तुरंत नया पैन चाहिए या पैन में कोई अपडेट कराना है—ऐसे में जरूरी है कि आप सारे काम मेंटेनेंस से पहले ही निपटा लें। पैन कार्ड कई जरूरी बैंकिंग, निवेश और टैक्स संबंधित कामों के लिए अनिवार्य है, इसलिए असुविधा से बचने के लिए ई-पैन संबंधी जरूरतें समय रहते पूरी करें।

अगर आप इस विंडो में आवेदन नहीं कर पाते, तो NSDL या UTITSL के जरिए आम प्रक्रिया से पैन कार्ड बनवाया जा सकता है, लेकिन इसमें समय ज्यादा लग सकता है। विभाग ने नागरिकों से अग्रिम योजना बनाने और असुविधा से बचने की सलाह दी है।

यह कदम डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए लिया गया है, ताकि भविष्य में सेवाएं और भी तेज़ और निर्बाध मिल सकें।

About The Author