WRS कॉलोनी में अवैध भवन में प्रार्थना सभा का विरोध, बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

रायपुर, 27 जुलाई 2025 — राजधानी रायपुर स्थित WRS कॉलोनी में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक अवैध भवन में चल रही प्रार्थना सभा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस भवन का उपयोग धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है।

बजरंग दल रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि कॉलोनी के एक अवैध रूप से निर्मित भवन में मिशनरी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां मासूम हिंदुओं को निशाना बनाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस भवन को रेलवे द्वारा पहले भी दो बार तोड़ा जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद फिर से इस स्थान पर निर्माण कर प्रार्थना सभा चलाई जा रही है। इसे देखते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और स्थानीय पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की झड़प की खबर नहीं है।

About The Author