CG NEWS : धसगुड़ जलप्रपात में रील बनाते वक्त हादसा: 40 फीट नीचे गिरा युवक, चार हड्डियां टूटी, VIDEO वायरल

बलौदाबाजार।’ जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके शरीर की चार हड्डियां टूट गईं। 26 जुलाई को निखिल साहू (18 साल) अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था, तभी नहाने के दौरान घटना हुई। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे। तभी निखिल रील बनाने के लिए टॉप में चढ़कर छलांग लगाने वाला था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे 40 फीट नीचे गिर गया। उसके कमर और दोनों हाथ में सबसे ज्यादा चोट आई है। बताया जा रहा है कि वह ऊंचाई से डरता था लेकिन वीडियो बनाने ऊपर चढ़ा था।

About The Author