कटघोरा के राजा गणेश जी की अद्भुत प्रतिमा, रोजाना झांकी बनी विशेष आकर्षण का केंद्र
कटघोरा। नगर में गणेश उत्सव के दौरान कटघोरा के राजा गणेश जी की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ निकाली जा रही मनमोहक झांकी को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग आकर्षणों के साथ प्रस्तुत की जा रही झांकी श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। भव्य साज-सज्जा और आकर्षक विद्युत रोशनी के बीच गणेश जी की प्रतिमा देखते ही बनती है।
27 सितंबर को होगा भव्य विसर्जन
गणेश उत्सव के समापन पर 27 सितंबर को कटघोरा के राजा गणेश जी की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन यात्रा में शानदार झांकी के साथ बाहर से विशेष रूप से बुलाए गए बैंड भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान डमरू बैंड भी प्रमुख आकर्षण रहेगा, जिसकी प्रस्तुति श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का संचार करेगी।
आयोजकों द्वारा विसर्जन यात्रा को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।










