स्व. श्री जसराज जैन की स्मृति में 27 सितंबर को होगा श्री जसराज जैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
कोरबा। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं स्वर्गीय श्री जसराज जैन की स्मृति को समर्पित करते हुए श्री जसराज जैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को SECL ग्राउंड, कोरबा में किया जा रहा है।
आयोजन के अंतर्गत फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल सुबह 9:30 बजे, दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 12:00 बजे तथा फाइनल मुकाबला शाम 4:00 बजे आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय श्री जसराज जैन खेलों एवं युवाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तित्व थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से इस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने कोरबा के सभी खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों एवं नागरिकों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजन समिति ने कहा कि दर्शकों की उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खेल भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा।










