पशु प्रेम की मिसाल: गाय की जान बचाने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

कोंडागांव।’ में दुर्गाष्टमी के दिन पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने एक गाय की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। मरणासन्न अवस्था में पड़ी गाय के पेट से रूमेनोटोमी सर्जरी के जरिए करीब 50 किलो पॉलीथीन निकाला गया था।

महिला पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में डॉ. अनिल और डॉ. ओमप्रकाश की टीम ने 8 घंटे की कड़ी मेहनत से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। सर्जरी से पहले गाय की स्थिति बेहद नाजुक थी। वह न तो कुछ खा पा रही थी और न ही पानी पी पा रही थी।

रेलवे का फैसला: मुंबई के इस प्रमुख स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, जानें वजह

गाय के मालिक पवन कुमार साहू आर.ई.एस. कॉलोनी कोंडागांव के निवासी हैं। सर्जरी के बाद गाय की स्थिति में काफी सुधार आया है। अब वह सामान्य रूप से चारा खा रही है, पानी पी रही है और जुगाली भी कर रही है।

About The Author