Assam News : असम में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव

Assam News : असम। नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव का मामला सामने आया। काफिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि काफिले को निशाना बनाकर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।

चुनावी रैली में जाते समय हुआ हंगामा

रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं का काफिला नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए बरमा इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और काफिले के वाहनों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

घटना के दौरान दो कांग्रेस वाहनों की खिड़कियां टूटने की जानकारी सामने आई है। कुछ पत्रकारों को भी मामूली चोट लगने की रिपोर्ट है।

गौरव गोगोई ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि उनके और भूपेश बघेल के वाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर और बोतलें फेंकीं। गोगोई ने यह भी दावा किया कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से सूचित किया गया था।

कांग्रेस ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि, भाजपा की ओर से कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया गया है।

पुलिस और CRPF ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और CRPF जवानों ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया।

अधिकारियों के अनुसार, बाद में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया और काफिले को सुरक्षा के साथ आगे बढ़ाया गया।

About The Author