CG News : सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस एक्शन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 4 पर केस दर्ज

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला स्थित अमरकंटक चौक पर सार्वजनिक मार्ग पर जन्मदिन समारोह आयोजित कर भीड़ जुटाना और यातायात प्रभावित करना आयोजकों को भारी पड़ गया। मामले में गौरेला पुलिस ने भाजयुमो के जीपीएम जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज कर जांच शुरू की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11:42 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। वीडियो में अमरकंटक चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। पुलिस के मुताबिक, वहां मंच लगाकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था और केक काटने के साथ जन्मदिन की बधाई दी जा रही थी।

SIM Card Rules 2026 : अपने नाम की SIM किसी और को दी तो होगी कार्रवाई, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना

वीडियो में सिद्धार्थ दुबे के साथ मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल समेत अन्य लोग भी नजर आए। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू की।

सार्वजनिक मार्ग पर प्रभावित हुआ आवागमन

पुलिस का कहना है कि चौक पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से सार्वजनिक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला बनता पाया गया। इसके बाद संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

FIR में सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है और समारोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में हो सकती है।

मामले में शासन की ओर से प्रशिक्षु उपनिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

About The Author