रेलवे में रिश्वतखोरी का आरोप, बिल पास कराने के मामले में CBI की बड़ी छापेमारी

CBI दुर्ग। रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी पर बिल पास कराने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने देर शाम कार्यालय में दबिश दी। टीम ने सीनियर DME अनमोल उइके से पूछताछ शुरू की और कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की जांच की।

शिकायत के बाद हरकत में आई CBI

जानकारी के मुताबिक, रेलवे से जुड़े किसी बिल को पास कराने के बदले अधिकारी द्वारा कथित रूप से मोटी रकम की मांग किए जाने की शिकायत जांच एजेंसी को मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद CBI की टीम चरोदा पीपी यार्ड पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम ने संबंधित कार्यालय को अपने निगरानी में लिया और अधिकारी से पूछताछ की।

रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

सीनियर DME से पूछताछ जारी

CBI की कार्रवाई के दौरान सीनियर DME अनमोल उइके से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और कथित रिश्वत मांगने के पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था। अधिकारी से संबंधित फाइलों और बिलों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच

जांच एजेंसी ने अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संबंधित बिल, भुगतान प्रक्रिया और उससे जुड़े कागजात को खंगाला जा रहा है। CBI यह भी देख रही है कि बिल किस प्रक्रिया के तहत लंबित था और उसे पास कराने के लिए किसी तरह की अवैध मांग की गई थी या नहीं।

कार्रवाई से रेलवे महकमे में हड़कंप

चरोदा पीपी यार्ड में CBI की अचानक हुई कार्रवाई से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक जांच और पूछताछ की कार्रवाई चलती रही। टीम मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

About The Author