डीएवी खरमोरा में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
2 अक्टूबर 2026 को डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा, कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस प्रशासन के तरफ से आये हुए श्री धनंजय सिंह सहायक उप-निरीक्षक थाना सिविल लाइंस, कोरबा श्री राकेश दुबे आरक्षक ट्रैफिक पुलिस, कोरबा, श्री बसंत पटेल आरक्षक थाना सिविल लाइंस, कोरबा एवं श्री भीष्म नारंग आरक्षक ट्रैफिक पुलिस, कोरबा एवं प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा भावपूर्ण माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य, राष्ट्रीय एकता तथा महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी डीएवी प्रबंधन के तत्वावधान में एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग व उपस्थिति में आयोजित इस मैराथन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं शास्त्री जी के अमर नारे ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिवार एवं प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देश सेवा के संकल्प के साथ हुआ।










