80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री
अम्बिकापुर 8 अगस्त : 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन, सम्बलपुर द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय, पटपरिया, अम्बिकापुर में अध्ययनरत 42 विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक कॉपी एवं पेन वितरित किए गए तथा सभी बच्चों को बिस्कुट भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक छोटा सहयोग प्रदान करना था।
शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन, सम्बलपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, विद्यालय प्रशासन एवं अन्य गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में फाउंडेशन के स्वयंसेवक भीखम लाल ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन, सम्बलपुर भविष्य में भी शिक्षा एवं सामाजिक विकास से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर करता रहेगा। संस्था सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करती है।









