बालको में भाजपा महिला मोर्चा का ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बालको मंडल के बूथ क्रमांक 91 में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति परिहार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु प्रसाद, भाजपा मंडल महामंत्री जय राठौर तथा एससी मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश्वर चौहान भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए-2 सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया।

About The Author