रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एम.जे.एम. हॉस्पिटल ने होटल ब्लू डायमंड में मनाई पहली वर्षगांठ
कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित एम.जे.एम. (मीना जैन मेमोरियल) हॉस्पिटल की प्रथम वर्षगांठ का भव्य आयोजन होटल ब्लू डायमंड, कोरबा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। समारोह में चिकित्सकों, अस्पताल के कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने बीते एक वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि एम.जे.एम. हॉस्पिटल ने कम समय में गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कोरबा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों का विश्वास अर्जित किया है। अस्पताल में क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस, शिशु रोग, 24 घंटे पैथोलॉजी, कार्डियक एम्बुलेंस सहित अनेक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ. प्रिंस जैन ने सभी मरीजों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के विश्वास और स्नेह से ही अस्पताल ने सफलतापूर्वक अपना पहला वर्ष पूरा किया है। उन्होंने भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और सेवा भाव के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
समारोह में केक काटकर प्रथम वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने एम.जे.एम. हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए पूरे चिकित्सकीय दल को प्रथम वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान जनसेवा और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।









