• nagardarpannews

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश के क्रम में कोरबा जिले के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 09 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके परिप्रेक्ष्य में कोरबा जिले के लिए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

About The Author