जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित मेगा शतरंज प्रतियोगिता 28 जून को

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आगामी 28 जून 2026 को सीनियर क्लब, सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड के सामने, कोरबा ईस्ट में मेगा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल, कालेजों के बच्चों के साथ साथ ओपन कैटेगरी में आम नागरिकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में आकर्षक नगद पुरस्कार, ट्रॉफियां एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों के लिए विशेष लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें साइकिल जीतने का अवसर रहेगा।

आयोजकों ने जिले के सभी शतरंज प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में तार्किक सोच, एकाग्रता एवं खेल भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 26.06.2026 तक शीघ्र पंजीयन कराकर प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। सीमित सीटों के कारण पंजीयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।

पंजीयन हेतु संपर्क करें:
9827410043
7999742369 8269998982

About The Author