Mahtari Vandan Yojana’ छूटी हुई महिलाओं के लिए खुशखबरी, दोबारा शुरू होंगे आवेदन

Mahtari Vandan Yojana’ रायपुर। महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत देने की तैयारी की है। महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही योजना का ऑनलाइन पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रहा है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिल सकेगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, योजना के प्रारंभिक चरण में कई महिलाएं विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर पाई थीं या उनके आवेदन तकनीकी अथवा दस्तावेजी कमियों के कारण स्वीकृत नहीं हो सके थे। इसके अलावा हाल ही में विवाह करने वाली अनेक महिलाएं भी योजना के दायरे से बाहर रह गई थीं। अब सरकार ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने की दिशा में कदम उठा रही है।

CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना शुरू होने के बाद लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद नई पात्र महिलाएं निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

विभाग ने संकेत दिए हैं कि पोर्टल शुरू होने की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इसके बाद आवेदन की तिथि, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। महिलाओं से अपील की गई है कि वे विभाग की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।

About The Author