CG NEWS : पेट्रोल पंप पर हंगामा, डीजल नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूटा
CG NEWS : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित गुडलक फ्यूल्स पेट्रोल पंप में शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल वितरण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ईंधन नहीं देने के आरोप पर स्थानीय लोगों ने पंप प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।
डीजल देने से किया मना
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप में स्टॉक की कमी का हवाला देकर कुछ लोगों को डीजल देने से मना कर दिया गया। स्थानीय निवासी लीलाम्बर यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें डीजल नहीं दिया गया, जबकि उनके सामने अन्य वाहनों को आसानी से ईंधन दिया जा रहा था।
CG NEWS : प्यार में तकरार बनी खूनी वार’ युवती ने प्रेमी पर किया चाकू से हमला, थाने में मचा हंगामा
पक्षपात के आरोप से बढ़ा विवाद
इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने पंप प्रबंधन पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
ईंधन संकट में बढ़ी परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही ईंधन की कमी की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में इस तरह का व्यवहार आम जनता की परेशानी को और बढ़ा रहा है।
जांच की मांग
ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।









