CG Transfer Breaking :रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार पाण्डेय का तबादला, बलौदाबाजार भेजे गए
CG Police Transfer List 2026
CG Transfer Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेश के तहत 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस सूची में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), राजस्व निरीक्षक, लेखापाल सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, अब बढ़ेगा तापमान’ फिर सताएगी गर्मी
तबादला आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार पाण्डेय को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार भेजा गया है। वहीं, पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम में पदस्थ किया गया है।
कई निकायों में बदले गए अधिकारी-कर्मचारी
नगरीय प्रशासन विभाग के इस फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना प्रभावित हुई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इन तबादलों के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम तथा उनकी नई पदस्थापना का विवरण आदेश की पूरी सूची मिलने के बाद स्पष्ट होगा।
देखें पूरी लिस्ट
















