PM Modi’ ने 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, कहा— विकास यात्रा के अहम भागीदार बन रहे युवा

PM Modi’ नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों के लिए 51,000 से अधिक युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए देश निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

वर्चुअल कार्यक्रम में बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिला है। यह नियुक्तियां विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में दी गई हैं।

CG NEWS : अगरबत्ती से लगी आग ने लिया विकराल रूप, कुदरगढ़ क्षेत्र में हड़कंप

“विकास यात्रा के भागीदार बन रहे युवा”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, “आप सभी देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भागीदार बन रहे हैं।” उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।

कई क्षेत्रों में मिलेगी जिम्मेदारी

नियुक्ति पाने वाले युवा रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई अहम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। इससे सरकारी तंत्र को मजबूती मिलेगी और देश के विकास को गति मिलेगी।

विकसित भारत के संकल्प पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं को नवाचार, समर्पण और सेवा भाव के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

About The Author