• nagardarpannews

PM Kisan 24th Installment : किसानों के लिए खुशखबरी’ खाते में पहुंची पीएम किसान की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें ₹2000 का स्टेटस

PM Kisan 24th Installment : नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता देना है। किस्त जारी होने के बाद अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल फोन से यह पता कर सकते हैं कि उनके खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं।

किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 2,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजनाओं में शामिल है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

कोरबा के डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का गौरव

अब योजना की 24वीं किस्त जारी होने के बाद पात्र किसानों को 2,000 रुपये की नई राशि का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरण और खेती से जुड़ी अन्य छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 24वीं किस्त पहुंची है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Farmers Corner के विकल्प को चुनें।
  3. इसके बाद Know Your Status पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  6. Get OTP पर क्लिक करके सत्यापन पूरा करें।
  7. इसके बाद आपके सामने किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

इन कारणों से अटक सकती है किस्त

कुछ किसानों के खाते में किस्त की राशि नहीं पहुंचने की स्थिति भी बन सकती है। इसके पीछे ई-केवाईसी अधूरी होना, बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं होना या भूमि संबंधी रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे कारण हो सकते हैं।

इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और बैंक खाते से संबंधित जानकारी पहले से अपडेट रखें।

About The Author