छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026, रविवार को आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक
शिविर का स्थान: आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक, ट्रांसपोर्ट नगर, नया बस स्टैंड, होटल आशीर्वाद इन के सामने, कोरबा (छत्तीसगढ़) , में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के हड्डी एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल मरीजों की जाँच एवं परामर्श करेंगे।
शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है।
कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों एवं जोड़ों की समस्या तथा रीढ़ की हड्डी से संबंधित परेशानियों से ग्रस्त मरीज इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।
पहले 25 पंजीकृत मरीजों को डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा; पंजीकरण हेतु व्हाट्सऐप नंबर 7400578770 एवं 9826344480 पर संपर्क करें।
इस शिविर का आयोजन RKTC एवं भजंका सेवा समिति द्वारा जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है।










