• nagardarpannews

CG NEWS : सियासी सनसनी , जेल से बाहर आते ही हत्या के आरोपी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

CG NEWS , कटघोरा/कोरबा — छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को ऐसा दृश्य देखने मिला जिसने स्थानीय राजनीति का तापमान अचानक बढ़ा दिया। भाजपा नेता हत्याकांड के आरोपी मुस्ताक अहमद को बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल कराने लाया गया। हथकड़ियां हाथों में थीं। चारों तरफ पुलिस का घेरा था। फिर भी समर्थकों की भीड़ नारे लगा रही थी।

PWD Payment Dispute : PWD में करोड़ों का ‘खेल’ , भुगतान को लेकर दफ्तर में भारी हंगामा , धमकी देने का गंभीर आरोप

मामला पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र की बिझरा सीट से जुड़ा है। इसी सीट को लेकर सियासी हलचल तेज है। जिस हत्या मामले ने इलाके को झकझोर दिया था, उसी केस का आरोपी अब चुनावी मैदान में उतर गया है। यही वजह है कि पूरे जिले में इस घटनाक्रम की चर्चा हो रही है।

नामांकन केंद्र के बाहर बढ़ी हलचल

सुबह से ही नामांकन केंद्र के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही पुलिस वाहन परिसर में पहुंचा, लोगों की नजरें उसी ओर टिक गईं। मुस्ताक अहमद को हथकड़ियों में उतारा गया। पुलिस जवानों ने चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया और सीधे नामांकन कक्ष तक ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक माहौल कुछ देर के लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया था। गर्म हवा के बीच जमा भीड़ लगातार कानाफूसी कर रही थी। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

एंबुलेंस सेवा हुई प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम, ‘कैम्प’ ने उठाई मांग

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक मुस्ताक अहमद पर भाजपा नेता की हत्या का आरोप है। इसी मामले में वह न्यायिक हिरासत में बिलासपुर जेल में बंद है। सोमवार को प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने लाया गया। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात पर चर्चा तेज है कि हत्या जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहा व्यक्ति चुनावी मैदान में उतरकर क्या संदेश देना चाहता है। विपक्षी दल भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author