एंबुलेंस सेवा हुई प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम, ‘कैम्प’ ने उठाई मांग
कोरबा छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण 102 महतारी एक्सप्रेस और 1099 मुक्तांजली एंबुलेंस सेवा के संचालन में गंभीर बाधा आ रही है। इस संबंध में ‘कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम कैम्प’ ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
Chhattisgarh High Court : महिला अधिकारी से विवाद के बाद अब जेल जाने की नौबत
स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर को लिखे पत्र में ‘कैम्प’ ने बताया कि उनकी फर्म प्रदेश में 102 महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजली एंबुलेंस (1099) निशुल्क वाहन सेवा का संचालन करती है। वर्तमान में बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोरिया जैसे जिलों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से ईंधन की गंभीर किल्लत है।
कई ईंधन पंप संचालक सीमित मात्रा में ही डीजल दे रहे हैं, या उपलब्धता नहीं होने के कारण वाहनों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कोरबा में भी महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजलि वाहन के संबंध में कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर को पत्र लिखा है ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।









