• nagardarpannews

PNC इन्फ्राटेक पर उठे सवाल’ अनियमितताओं के आरोप, काम रोकने की मांग, 5 दिन का अल्टीमेटम

कोरबा में एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेका कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के काम को बंद करने की मांग की गई है। जिला पंचायत सदस्य-संचार-संकर्म समिति सभापति विनोद कुमार यादव और पार्षद सुजीत ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कंपनी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

Hormuz Strait’ होर्मुज संकट के बीच सप्लाई जारी, 15 जहाज सुरक्षित, ‘सिमी’ कांडला पहुंचा

उन्होंने पांच दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर काम बंद कराने की चेतावनी दी है। 21 मार्च 2026 को लिखे गए पत्र में विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीएनसी इन्फ्राटेक कंपनी पिछले पांच माह से मिट्टी और कोयला उत्खनन का कार्य कर रही है। इस दौरान कंपनी में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कंपनी में कार्यरत ड्राइवर, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर सहित सभी कर्मचारियों की नाम-पते सहित सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं का आरोप है कि स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी व्यक्तियों को रोजगार दिया जा रहा है।

About The Author