कोरबा में अग्रवाल सभा चुनाव संपन्न: बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष, आशीष गोयल उपाध्यक्ष, महावीर केडिया कोषाध्यक्ष चुने गए








कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (2026-2028) के लिए सोमवार को चुनावी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर समाज के मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।
कुल 1005 मतों की गणना के आधार पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल की शानदार जीत
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में बजरंग अग्रवाल (दादूराम) ने अपने प्रतिद्वंदी पवन अग्रवाल को बड़े अंतर से हराते हुए जीत दर्ज की। बजरंग अग्रवाल को 598 वोट मिले, जबकि पवन अग्रवाल को 398 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 9 मत निरस्त घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल की एकतरफा जीत
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंततः बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने राहुल मोदी (रॉकवेल) को 651 वोटों के साथ हराया, जबकि राहुल मोदी को 344 वोट मिले। इस पद पर 10 मत निरस्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, 9 वोट से जीते केडिया
कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हर राउंड की गिनती के साथ परिणाम बदलते रहे और अंत तक सस्पेंस बना रहा। आखिरकार महावीर केडिया ने राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को मात्र 9 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। केडिया को 503 और राकेश अग्रवाल को 494 वोट मिले। इस पद पर 8 मत निरस्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नई कार्यकारिणी से समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.