गेवरा खदान में कोयला चोरी का आरोप, युवा कांग्रेस ने जांच और FIR की मांग की
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारतीय युवा कांग्रेस (शहर और ग्रामीण) ने एसईसीएल की गेवरा ओपन कोल परियोजना में कोयला चोरी का आरोप लगाया है। इस मामले में संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
युवा कांग्रेस के नेताओं राकेश पंकज और विकास सिंह ने आरोप लगाया कि खदान के भठोरा फेस से लोडर के जरिए कोयला निकालकर पास के मैदान में जमा किया गया। इसके बाद दिनदहाड़े ट्रैक्टरों में भरकर कोयला अज्ञात लोग ले गए।
संगठन का कहना है कि घटना के समय कंपनी के कर्मचारी और CISF के जवान भी मौजूद थे, जिससे मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने इसे एक संगठित अवैध काम बताया है।















