पाली में भक्ति रस की बही सरिता, सोनू भाटिया ने छत्तीसगढ़ी भजनों से बाँधा समाँ

पाली। माँ शेरांवाली जागरण मंडल, कोरबा के सुप्रसिद्ध कलाकार सोनू भाटिया ने पाली में आयोजित भक्ति कार्यक्रम में अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। छत्तीसगढ़ी भजनों की श्रृंखला ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालु देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन करते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सोनू भाटिया ने मंच से पाली की जनता को नमन किया और आशीर्वाद स्वरूप भजनों की प्रस्तुति दी। उनके सुमधुर स्वर और भावपूर्ण गायन ने श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर कोरबा जिला प्रशासन की ओर से सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर एवं पाली के एसडीएम रोहित सिंह ने कलाकार को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके गायन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं।

पाली के सुहावने मौसम में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने कलाकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author