स्वर्गीय गौरव सरकार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मनीष अग्रवाल

दर्री–जमनीपाली क्षेत्र में आयोजित स्वर्गीय गौरव सरकार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति, उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक मनीष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के परिचय एवं खेल भावना की शपथ के साथ हुई। मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने मैदान में उतरने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाला अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और टीम भावना का पाठ भी पढ़ाता है।
अपने विस्तृत उद्बोधन में मनीष अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेलों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। खेल नशे और नकारात्मक सोच से दूर रखता है तथा नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने स्वर्गीय गौरव सरकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनते हैं।
इस सफल एवं अनुकरणीय आयोजन को साकार करने में पंकज वर्मा,अज़रुद्दीन मंसूरी (अज़हर),राजकुमार शाह(ईटीवी,पत्रकार),विकास यादव(सेरे गोलू),किशन दास महंत, नितेश सिंह, अज्जू मेमन,अनुराग शर्मा(शुक्कु),लोकेश यादव(लक्की), युगांत श्रीवास्तव,शाहिद मेमन सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी आयोजकों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे मैदान में जोश, उमंग और खेल भावना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। आयोजन समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

About The Author