ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम की प्रथम कैबिनेट व शपथग्रहण समारोह दुर्ग में सम्पन्न
दुर्ग। ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम की प्रथम कैबिनेट बैठक एवं शपथग्रहण समारोह दिनांक 10 एवं 11 जनवरी को दुर्ग में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की एकता, मैत्री और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया लीनेस अध्यक्षा लीनेस आशा मोहन जी, शपथ अधिकारी एवं ऑल इंडिया फाउंडर अध्यक्ष लीनेस डॉ. मंजरी कुलकर्णी जी, मल्टीपल अध्यक्षा लीनेस अंजना सिंघल जी तथा चीफ मल्टीपल एडमिनिस्ट्रेटर लीनेस अंजना जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में लीनेस क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।
इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती कौशल्या देवी साय की उपस्थिति एवं उनका प्रेरणादायक उद्बोधन उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत हृदयग्राही रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ की जानी-मानी लेखिका, समाजसेविका एवं वयोवृद्ध श्रीमती शिरोमणि जी का आशीर्वाद प्राप्त होना आयोजन को विशेष बना गया।
नवगठित डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम के आधार स्तंभ के रूप में PMP लीनेस रत्ना ओस्तवाल जी, PMP मृदुला राजिंदर जी, PMP लीनेस सुमन सिंह जी, PDP लीनेस डॉ. शरद बिरथरे जी, सहित चित्रलेखा चंदेल, तृप्ता कौर कॉम्बो, जया सूर, मंजू कौशिक, शोभा खाखरिया, ऊषा अरोरा, सुधा साव की उपस्थिति ने सभी सदस्यों को संबल प्रदान किया।
कार्यक्रम में निवृत्तमान अध्यक्ष लीनेस अनीता कपूर जी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट अध्यक्षा प्रथम लीनेस डॉ. अंजना सिंह ठाकुर जी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। आयोजन की सफलता में कार्यक्रम संयोजिका पूर्व डिस्ट्रिक्ट अध्यक्षा एवं वाइस मल्टीपल द्वितीय अध्यक्षा लीनेस शबाना नाज़, ममता रानी वासन, रीजन एडवाइजर एवं रीजन चेयरपर्सन भगवती अग्रवाल, गीता श्रीवास, जयंती श्रीवास तथा एरिया ऑफिसर सुमन श्रीवास्तव के सहयोग और समर्पण की सराहना की गई।
इस अवसर पर कोरबा की लीनेस डॉ. अंजना सिंह को डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम की वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट प्रथम पद की शपथ दिलाई गई, जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।










