स्वर्गीय मीना जैन जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर निःशुल्क OPD सेवाएं

कोरबा। डॉ. प्रिंस जैन जी की माताजी स्वर्गीय मीना जैन जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर 22 दिसंबर 2025 को मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा में सेवा भावना के अंतर्गत सभी OPD सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर अस्पताल में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) एवं शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) से संबंधित परामर्श सेवाएं मरीजों को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है।

मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल न्यू बस स्टैंड के पास, टी.पी. नगर, कोरबा (छत्तीसगढ़) में स्थित है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9479118941 पर संपर्क किया जा सकता है।

अस्पताल प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सेवा अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने

About The Author