कोरबा में बच्चों की गलत राह पर CWC की नजर, सुधार गृह में शुरू होगी काउंसलिंग

कोरबा में दो नाबालिगों का हथियार लहराते हुए एक युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की एक बस्ती की बताई जा रही है। वीडियो में नाबालिग युवक को पीटने और जान से मारने की धमकी देते नजर आए।

मामला सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने संज्ञान लिया और टीम ने दोनों नाबालिगों के घर पहुंचकर परिजनों से चर्चा की। समिति ने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और सुधार के उद्देश्य से बाल सुधार गृह भेजने का निर्णय लिया।

90% निवेशक अमीर होने से पहले ही छोड़ देते हैं (‘7 साल का नियम’): CWM Preeti Agarwal

CWC के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि नाबालिगों को विशेष संरक्षण में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है। समिति का प्रयास है कि दोनों को सही दिशा देकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जाए।

About The Author