गहन शोक संदेश
रोटरी परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं रोटरी क्लब के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व साडा अध्यक्ष डॉ उमाशंकर जायसवाल के सुपुत्र पंकज जयसवाल जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।
काफी लंबे समय से कोमा में चल रहे पंकज जयसवाल जी ने आज शाम अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से रोटरी परिवार सहित संपूर्ण सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
इनका अंतिम यात्रा निवास स्थान से कोरबा मोती सागर पर स्थित मुक्तिधाम में कल सुबह 10:00 बजे होगा
स्वभाव से मिलनसार, सेवाभावी और समाजहित में सदैव अग्रणी रहने वाले पंकज जयसवाल जी का यह अचानक चला जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति










