• nagardarpannews

अधिवक्ता विक्रम कुमार जायसवाल का हृदयाघात से निधन

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि जायसवाल (कलार) समाज के प्रमुख स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री बजरंग प्रसाद जायसवाल जी कोरबा के ज्येष्ठ सुपुत्र  अधिवक्ता श्री विक्रम कुमार जायसवाल जी दर्री रोड़ कोरबा का देर रात्रि गुरुग्राम में इलाज के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

उनका पार्थिव शरीर आज संध्या दिल्ली से कोरबा उनके निवास स्थान लाया जा रहा है। अतः उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम कल दिनांक 28/11/2025, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम कोरबा* में सम्पन्न किया जाएगा। यह परिवार एवं समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। विक्रम जी घर के प्रमुख थे और वे अपने पीछे एक लंबा भरापूरा परिवार छोड़ गये।

जिला अधिवक्ता संघ ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कामना की कि श्री हरि पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस दु:खद घड़ी को सहन करने की संबल प्रदान करें ।

About The Author