छत्तीसगढ़ रजत जयंती राज्य उत्सव में अंजना सिंह ठाकुर का शासकीय सम्मान
कोरबा। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्य उत्सव में शासन द्वारा कवयित्री, संचालिका एवं समाजसेवी अंजना सिंह ठाकुर को शासकीय सम्मान प्रदान किया गया। उनकी सामाजिक सेवाओं, सांस्कृतिक योगदान एवं निरंतर रचनात्मक गतिविधियों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आदरणीय लखन लाल देवांगन जी, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी, कोरबा कलेक्टर माननीय अजीत बसंत जी, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी जी, पूर्व सभापति अशोक चावलानी जी, नरेंद्र देवांगन जी सहित कोरबा जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंजना सिंह ठाकुर ने इस सम्मान के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
अंत में उन्होंने जिला प्रशासन का राज्य उत्सव में शासकीय सम्मान देने हेतु हृदय से धन्यवाद दिया








