Mahatari Vandan Yojana 2025 : महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त आज जारी, महिलाओं के चेहरे खिले








रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 69 लाख से अधिक महिलाओं को 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
Naxalite ordinance factory: नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री पर छापा: 17 राइफल, विस्फोटक और उपकरण मिले
इस बार की किश्त खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें बस्तर संभाग के 7658 नई महिलाओं को योजना का लाभ पहली बार मिलेगा। ये वे गांव हैं जो पिछले 22 महीनों में माओवाद उन्मूलन अभियान के तहत माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। अब इन गांवों की महिलाएं भी महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
उपराष्ट्रपति राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में इस योजना की राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और स्व-सहायता समूह की सदस्याएं मौजूद रहेंगी।
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें।
सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे अब अपने परिवारों के विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और माओवादी प्रभावित इलाकों की महिलाएं अब स्वरोजगार और आजीविका मिशन से भी जुड़ रही हैं।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.